फिल्मों में नायक अपने बदन को दिखाने के लिए टी-शर्ट या शर्ट उतार देता है, जिससे उसका कसरती और गठा हुआ शरीर नजर आने लगता है।
धर्मेन्द्र हिन्दी सिनेमा इतिहास के पहले ऎसे पुरूष थे जिन्होंने नायिका के सामने अपने कसरती बदन की नुमाइश की थी। उन्हें दर्शकों ने हीमैन की उपाधि से नवाजा था।
धीरे-धीरे नायिकाओं में भी अपने शरीर को दिखाने की होड चली और आज यह अपने पूरे शबाब है। हर नायिका अपने बदन की नुमाइश करती है लेकिन अंदाज सबका एक ही है।
कुछ फिल्मी हीरोइन तो ऎसी होती हैं बिना तर्क-वितर्क किए बिकनी या खुली ड्रेसेस पहनने के लिए राजी हो जाती हैं तो दूसरी ओर टॉप एक्ट्रेस को मनाने के लिए कई तरह के बहाने बनाना प़डते हैं।





SOCIALIZE IT →